Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर- दिनदहाड़े झोपड़ी को किया आग के हवाले,बालबाल बची महिला, कार्रवाई...

बड़ी खबर- दिनदहाड़े झोपड़ी को किया आग के हवाले,बालबाल बची महिला, कार्रवाई जारी…

सहसपुर- राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर ग्राम सभा में दिनदहाड़े कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया…जिससे झोपड़ी मौके पर धूं धूं कर जल गई और झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया…वहीं इस घटना में झोपड़ी में रह रही संतोष देवी उम्र 50 वर्ष बाल बाल बच गई…संतोष देवी ने कहा कि कल दोपहर 1 बजे के आसपास कुछ  लोगों ने आकर मेरी झोपड़ी में आग लगा दी, जिसका मैने विरोध किया तो मेरे साथ हाथापाई करने पर उतर आए और गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया…वहीं इस घटना को लेकर थाना सहसपुर पुलिस कार्रवाई करने से गुरेज कर रही है…पीड़ित महिला ने कहा कि शिकायत पत्र में अपराधियों का नाम लिखा हुआ है उसके बावजूद भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular