
अल्मोड़ा- जिला अल्मोड़ा में सोमेश्वर हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी प्रयास विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता कराई गई…निबंध में बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की आरती पांडे प्रथम रहीं…वहीं भाषण में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की आरती पांडे प्रथम रहीं…आपको बता दें कि निबंध में दूसरे स्थान पर अंजलि कैड़ा और रितु बोरा तीसरे स्थान पर रहीं…इसके साथ ही भाषण में विनीता भट्ट दूसरी और योगेश नयाल तीसरे स्थान पर रहे…प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश वर्मा ने महिलाओं के लिए वर्तमान में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई…डॉ. नीता टम्टा ने पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया…वहां पर प्राध्यापक डॉ. शालिनी टम्टा, डॉ. विवेक, डॉ. नीता टम्टा, डॉ. पुष्पा भट्ट, डॉ. सुनीता जोशी, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. प्राची टम्टा आदि थे…