
देहरादून-
बारिश और बर्फबारी ने फिर बढ़ाई मुसीबत।
बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब में हुआ हिमपात।
मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंड।
ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन।
धनोल्टी में जमकर हुई बर्फबारी।
चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गौरसौं बुग्याल, ऑली, इराणी, डुमक, कलगोठ, सुतोल, कनोल व ऊंचाई वाले गांव में हुई बर्फबारी ।
उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री, गंगोत्री, राड़ी टॉप सहित मोरी के कई गांव में बर्फबारी।
पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला, अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश।
बर्फबारी के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना।
पशुचारा जुटाने के लिए ग्रामीणों को करनी पड़ रही है मशक्कत।
कृषि बागवानी और प्राकृतिक जल स्रोतों के लिए बारिश और बर्फबारी हो सकती है वरदान साबित।