Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15...

ब्रेकिंग: हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइट को एसटीएफ ने किया ब्लाॅक।

देहरादून – हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइटों को एसटीएफ ने ब्लाॅक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।

दरअसल, उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

लिहाजा एसटीएफ ने जांच के बाद 15 से अधिक ऐसे वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। जिनसे ठगी की शिकायत मिल चुकी है या ठगी की संभावना है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वह हेली सेवा बुकिंग से पहले जिसे वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें। जिसे कि ठगी का शिकार न हो।

इन वेबसाइटों को किया ब्लॉक

– www.helicopterticketbooking.in

-radheheliservices.online

-kedarnathticketbooking.co.in

-heliyatrairtc.co.in

-kedarnathtravel.in

-instanthelibooking.in

-kedarnathticketbooking.in

-kedarnathheliticketbooking.in

-helicopterticketbooking.co.in

-indiavisittravels.in

-tourpackage.info

-heliticketbooking.online

-vaisnoheliservice.com

-helichardham.in

-irtcyatraheli.in

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular