Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: भाजपा ने तैयार की भितरघातियों की सूची, दायित्वों से रहेंगे वंचित!

ब्रेकिंग: भाजपा ने तैयार की भितरघातियों की सूची, दायित्वों से रहेंगे वंचित!

देहरादून – चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा ने लिस्ट तैयार कर ली है। ऐसे कार्यकर्ताओं पर भाजपा जल्द ही कार्यवाही करने की तैयारी में है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने यह बात कही है।

उनका कहना है कि भाजपा संगठन स्तर पर दायित्व को लेकर फाइनल तैयारी चल रही है और सभी के साथ बैठकर जल्द ही नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। लेकिन ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है। उनको इस लिस्ट से दूर रखा जाएगा और उन पर कार्यवाही भी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति ने ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कर ली है और जल्द ही ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular