Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीब्रेकिंग: द्रौपदी का डांडा 2 में आया एवलॉन्च, दो प्रशिक्षकों की मौत,...

ब्रेकिंग: द्रौपदी का डांडा 2 में आया एवलॉन्च, दो प्रशिक्षकों की मौत, रेस्क्यू जारी।

उत्तरकाशी – सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की सूचना है। जिसमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 पर्वतारोही फंस गए हैं। दो प्रशिक्षकों के मौत की खबर भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है। ताजा अपडेट ये है कि एसडीआरएफ ने चार लोगों को लोकेट कर लिया है। इन लोगों को रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा में एवलॉन्च आने से दो प्रशिक्षकों के मौत हो गई है। दोनों प्रशिक्षक उत्तरकाशी निवासी बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम अन्य प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुट गई है। वहीं, पर्वतारोहियों की मौत की खबर पर उत्तरकाशी के एसपी ने कहा है कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वो बहुत ही सुदूर इलाका है। अभी प्रशासन के पास कोई अधिकारिक पुष्टि या खबर नहीं पहुंची है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए निम रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घटनास्थल पर निम के पास दो सेटालाईट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है। जिस पर राजनाथ ने मदद का आश्वासन दिया है।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एवलॉन्च में दो प्रशिक्षकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्टीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई है। इसके अलावा उन्होंने सीएम धामी से भी बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक और एडवांस कोर्स की ट्रेनिंग चल रही थी। बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular