Homeउत्तराखण्डदेहरादूनब्रेकिंग देहरादून: राज्य सरकार ने 31 मार्च की अंतर्जनपदीय यातायात की घोषणा...

ब्रेकिंग देहरादून: राज्य सरकार ने 31 मार्च की अंतर्जनपदीय यातायात की घोषणा को लिया वापस

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाऊन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है।

आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाऊन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है।

उधर, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular