Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: देहरादून राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती में हुआ दर्दनाक हादसा,...

ब्रेकिंग: देहरादून राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती में हुआ दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से एक बच्चे सहित दो महिलाएं की दबने से हुई मौत।

देहरादून – भारी बारिश के चलते देहरादून राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत काठ बंगला बस्ती में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ मकान ढहने से एक बच्चे सहित दो महिलाएं की दबने से मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने तीनों की बॉडी रिकवर कर ली है।

जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बॉडी का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में बारिश के चलते एक मकान ढह गया। जिससे 2 महिलाओं और एक बच्चा मलबे में दब गए।

सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ को घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक बच्चे का शव मिला, टीम द्वारा मलबे से शव निकाले जा रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मृतकों में संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश का 8 दिन का बच्चा बताया जा रहा है। वही अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा एवं डॉ एस.के बरनवाल सहित संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्य कर रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments