Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: उत्तराखंड में कांपी धरती, क्षेत्र में मचा हडकंप, रिक्टर स्केल पर...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कांपी धरती, क्षेत्र में मचा हडकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 की मापी तीव्रता।

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के तीव्र झटके आने से हड़कंप मच गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5. 4 मापी गई, फिलहाल लोग घरों से बाहर निकलकर खड़े हैं। अभी तक जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकंप मंगलवार की दोपहर 2: 28 मिनट पर आया जो कि कुछ सेकेंड तक ही रहा, इसके नुकसान की सूचना नहीं है।

पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग में जबरदस्त झटके महसूस किए गए, यहा भूकंप आने के बाद लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ खड़े हुए, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आज आए भूकंप का मुख्य केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। इससे पूर्व रविवार को भी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसका केंद्र बिंदु पिथौरागढ़ जनपद था 36 घंटे के भीतर दुबारा भूकंप के झटके आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular