Homeराज्यउत्तराखण्डगृह क्लेश के चलते पति ने चाकू से की पत्नी की हत्या,...

गृह क्लेश के चलते पति ने चाकू से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/किच्छा – घरेलू क्लेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कल दोपहर सूचना मिली की गोकुलनगर निवासी फरजाना को उसके पति रिजवान निवासी शीशगढ़ हाल निवासी बंडिया किच्छा द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे आनन फानन में किच्छा अस्पताल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। देर शाम फरजाना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फरजाना के भाई ने कोतवाली किच्छा को तहरीर सौपकर बताया कि उसकी बहन का विवाह 30 दिसंबर 2019 को हुआ था। जिसके बाद से उसका पति और परिवार दहेज की मांग कर रहा था। पति रिजवान नशे का आदि था और घर का खर्च चलाने को लेकर पैसे भी नहीं देता था। जिसको लेकर आरोपी द्वारा उसकी बहन के साथ मारपीट भी की जाती थी। लगातार मारपीट के बाद वह अपनी बहन को आठ माह पूर्व घर गोकुलनगर ले आए थे जिसके बाद आरोपी कई बार नशे की हालत में घर आया और धमकी दे कर चला गया।

कल दोपहर एक बार फिर ।आरोपी घर पहुंचा और फरजाना पर चाकू से एक के बाद एक वार करने लगा बीच बचाव करने पर उसके हाथ पर भी चाकू लग गया। शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद फरजाना को किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहा से उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिये है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular