
हरिद्वार- प्रदेश के साथ-साथ जिले भर में बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं… पहले दिन से अभी तक जिले के 116 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा में सैकड़ों छात्र-छात्राएं अनुपस्थित चल रहे… हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 38797 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं… शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…जनपद में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए 22665 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे… जिनमें 1174 छात्र-छात्राएं पहले दिन अनुपस्थित रहे… वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 16132 छात्र-छात्राओं में से 503 अनुपस्थित रहे… और लगातार तीसरे दिन भी कुछ छात्र और छात्राएं अनुपस्थित है…हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में कराई गईं… प्रथम पाली में सुबह सात से दस बजे के बीच हाईस्कूल और द्वितीय पाली में दो से पांच बजे के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संचालित हुईं… मुख्य शिक्षाधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने प्रथम पाली में लालढांग, गैंडीखाता और श्यामपुर क्षेत्र के छह परीक्षा केंद्रों और द्वितीय पाली में पांच परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ जिलें के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है… बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने चिन्ता व्यक्त की है…साथ ही कहा कि सभी छात्र-छात्राओं में निवेदन करता हूँ अपनी बोर्ड की परीक्षाएं ना छोड़ें…