
सीबीएसई, आईसीएसई और कई राज्यों की परीक्षाएं स्थगित होने के बाद राज्य सरकार ने अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। बता दें कि उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से प्रस्तावित थी।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने एहतियातन 10 वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है तो वहीं 12 वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद ने इस बाबत जानकारी दी है।