Homeराज्यउत्तराखण्डफिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग में भगवान हनुमान के लिए सीट छोड़ने का...

फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग में भगवान हनुमान के लिए सीट छोड़ने का संत समाज ने किया स्वागत, सभी साधु संत देखेंगे फिल्म।

हरिद्वार – दक्षिण भारत के प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए फिल्म को अलग अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने ऐलान किया है कि वो फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान देशभर के सिनेमाघरों में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखेंगे, जिसपर कोई भी ना बैठ सके। इस फैसले का स्वागत संत समाज कर रहा है, साथ ही साधु संत समाज ने बॉलीवुड को भी इनसे सिख लेने की बात कही है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि आज तक कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है कि किसी फिल्म मेकर्स द्वारा इस तरह का फैसला लिया गया। जिसमें फिल्म के दौरान पूरे देश के सिनेमाघरों में एक सीट हनुमान जी के लिए छोड़ी गई हो, क्योंकि जब राम कथा या राम का पात्र कहीं पर भी चलता है तो वहां पर स्वयं हनुमान जी विराजमान रहते हैं।

इस फैसले के लिए हम फिल्म मेकर्स को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हैं और आशा करते हैं की बॉलीवुड भी इस तरह का ऐलान करें। क्योंकि बॉलीवुड हमेशा ही हमारी संस्कृति धर्म और साधु संतों की बुराई करता है। इनका कहना है कि फिल्म रिलीज होने पर सभी साधु संत इस फिल्म को देखेंगे।

श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के श्रीमहंत दुर्गादास का कहना है कि फिल्म मेकर्स द्वारा किए गए इस ऐलान से हमारी संस्कृति के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पता चलेगा। क्योंकि जब भगवान राम की कथा होती है तो हनुमान वहां उपस्थित होते हैं। आस्था को देखते हुए फिल्म मेकर्स द्वारा देशभर के सभी सिनेमा हॉल में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखने का ऐलान किया है। इसको देखते हुए बॉलीवुड भी इस तरह का कार्य करें क्योंकि फिल्म देखने से लोगों को शिक्षा मिलती है। ऐसी कोई भी फिल्म ना बने जो समाज को तोड़ने का कार्य करती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments