Homeअंतर्राष्‍ट्रीयबॉलीवुड ने एक साथ मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड ने एक साथ मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें

रविवार को देश भर में करवा चौथ का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड में भी करवा चौथ की खास धूम देखने को मिली. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करवा चौथ का व्रत रखा और शाम को पूजा-पाठ कर अपना व्रत पूरा किया. वैसे तो कई स्टार्स अपने घर पर पूजा करती हैं, लेकिन सबसे खास आयोजन अनिल कपूर के घर उनकी पत्नी सुनीता कपूर करती हैं. इस बार भी करवा चौथ पर उनके यहां कई बॉलीवुड एक्ट्रेस पहुंची. यहां श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, संजय कपूर की पत्नी महीप संधू, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे के साथ कई सुहागिनों ने एक साथ पूजा की और अपना व्रत खोला. यहां वरुण धवन की मां और भाभी जाह्नवी भी मौजूद रहीं. कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  

 इस मौके पर एक्‍ट्रेसेस और एक्‍टर्स की पत्‍न‍ियां पूरे रस्‍मो-रिवाज से करवाचौथ का व्रत रखती नजर आईं। अनिल कपूर के घर पर रविवार को करवा चौथ का त्योहार के मौके पर देवरानी-जेठानी की तिकड़ी श्रीदेवी, सुनीता कपूर और महीप कपूर ने साथ में पूजा की।

अनिल कपूर के घर पर सबने साथ में ये त्‍योहार मनाया। तस्‍वीर में दिख रहा है कि किस तरह शिल्‍पा शेट्टी, श्रीदेवी, रवीना टंडन, सुनीता, नीलम व अन्‍य चांद के दिखाई देने का इंतजार कर रही हैं। इस तस्‍वीर को श्रीदेवी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने व्रत खोलने के बाद खाना खाते हुए का भी अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह खाने की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं और बता रही हैं कि उनकी दोस्त सुनीता कपूर ने काफी अच्छे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था और सबने खाना काफी एन्जॉय किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular