
कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग: स्वास्थ महकमें की ओर से बेटियों के घटते लिंगानुपात और ”बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं” विषयक सामाजिक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गुलाबराय स्थिति पुष्पदीप होटल से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोलपंप पर सम्पन्न की गई। रैली में नगर के करीब 6 स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने प्रतिभाग किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति हीन भावना और बेटियों को बेटों से कम आंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सरोज नैथानी ने कहा कि आज बेटियां बेटों के कंधों से कंधे मिलाकर चल रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता की नई-नई ऊँचाईयां छू रही हैं इसलिए समाज को बेटियों के प्रति अपना उदासीन रवैये में बदलाव लाने की आवश्यकता है। और आज की इस रैली का मुख्य उद्देश्य भी यही है।
