Homeराज्यउत्तराखण्डबीजेपी ने इस प्रत्याशी के नाम पर लगाई मोहर, कांग्रेस इस प्रत्याशी...

बीजेपी ने इस प्रत्याशी के नाम पर लगाई मोहर, कांग्रेस इस प्रत्याशी को उतारेगी चुनावी मैदान में, जानिए…

देहरादून – उत्तराखंड भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पर दांव लगाया है। सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव में पार्वती दास को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया। 16 अगस्त को नामांकन भरा जाएगा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम भेजे थे। लेकिन अब पार्टी ने पुरानी परंपरा के अनुसार ही सहानुभूति का दांव चला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी।

वहीँ आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की। बता दें कि रविवार को ही बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भैरव नाथ टम्टा रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। खनन माफिया सरकार पर हावी हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। यह सब मुद्दे उप चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे। करन माहरा ने नगर की सीवरेज लाइन, चिकित्सकों की कमी समेत कई मुद्दे उठाए। कहा कि बागेश्वर की जनता समस्याओं से त्रस्त है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular