Homeराज्यदिल्लीबीजेपी नारीत्व का मतलब नहीं समझती: कांग्रेस..

बीजेपी नारीत्व का मतलब नहीं समझती: कांग्रेस..

priyanka_gandhi_ge_270117

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार के प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में दिए बयान के अगले दिन गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी नारीत्व का मतलब नहीं समझती. प्रियंका गांधी का नाम उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रूप में सामने आने पर कटियार ने कहा था कि उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वह बहुत सुंदर नहीं हैं, उनसे सुंदर तो हमारी पार्टी में कई महिलाएं हैं. स्मृति ईरानी उनसे ज्यादा सुंदर हैं, वह जहां भी जाती हैं भीड़ उमड़ती है और वह भाषण भी अच्छा देती हैं. हेमा मालिनी हैं और भी कई फिल्म अभिनेता- अभिनेत्री हमारी पार्टी में हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सदाचार की बात करने वाले इन लोगों के डीएनए में नारी के प्रति सम्मान का तत्व होना चाहिए. भारत नारी को अर्धनारीश्वर यानी शिव और दुर्गा के संयुक्त रूप का एक हिस्सा मानता है. उन्होंने कहा कि इस अवधारणा को जो तथाकथित सांस्कृतिक निकाय और संगठन नहीं मानते, अगर नारी का सम्मान नहीं करते, तब गंभीर समस्या है.

वडक्कन ने कहा कि आपको ऐसे संगठनों से जुड़े लोगों को बहुत नजदीक से परखने की जरूरत है, क्योंकि वे ऐसा वोट पाने के लिए कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि नारी का सम्मान करना सीखे बिना इस देश में या दुनिया में कहीं भी कोई राजनीतिक पार्टी प्रगति कर सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नारीत्व का मतलब और सांस्कृतिक सदाचार सीखने की जरूरत है, जो इन सांस्कृतिक संगठनों के मौजूदा तानेबाने में गायब है.

उनका इशारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर था, जो ‘ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, ये सब ताड़न के अधिकारी’ वाले सिद्धांत को मानता है. कटियार के बयान पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रया देते हुए कहा था कि इससे बीजेपी की मानसिकता का पता चलता है. उनके बयान की उनकी पार्टी में भी निंदा की गई है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular