Homepunjabठग हैं आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल!

ठग हैं आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल!

arvind

नई दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ठग करार दिया। वह केजरीवाल के इस दावे से परेशान थे कि वह पटियाला सीट से आगामी विधानसभा चुनाव हार जाएंगे। ट्विटर पर दोनों के बीच वाकयुद्ध का यह दौर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा गुरुवार इस पोस्ट के साथ शुरू हुआ कि कैप्टन इस बार अपना ही चुनाव हार जाएंगे। सिंह ने जवाब दिया कि यदि आप इतने ही पक्के हैं तो आप क्यों आगे आकर मुझसे चुनाव नहीं लड़ते? आप ठग।

लेकिन केजरीवाल ने अपना निशाना जारी रखा और उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, कैप्टन अमरिंदर, दोनों बादल और मजीठिया अपनी सीटें आप के हाथों हार रहे हैं।  सिंह ने कुछ ही मिनट बाद यह कहते हुए जवाब दिया कि केजरीवाल के ऊंचे बोल कुछ नहीं बल्कि भ्रांति या सफेद झूठ हैं।

कैप्टन बुरी तरह से बौखलाय हुए हैं क्यूँकि कोंग्रेस का सफ़ाया हो रहा है। अभी तक टिकट नहीं दे पा रहे। ख़ूब झगड़े हो रहे। कोंग्रेस टूट रही है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular