Homeराज्यउत्तराखण्डबिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा ने विरोध में...

बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा ने विरोध में निकली आक्रोश रैली।

देहरादून – पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर देशभर में सियासत गरमा गई है। दअरसल आज राजधानी देहरादून में बीजेपी ने बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में आक्रोश रैली निकाली है।

आपको बता दे की बीजेपी महानगर कार्यालय से घंटाघर चौक आक्रोश रैली निकाली गई, इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बिलावल भुट्टो के मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही बिलावल भुट्टो से माफी मांगने की भी अपील की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भाटी के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पाकिस्तान अपनी हदे पार कर रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

वही बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की आतंकवाद की जननी पाकिस्तान जो दिवालिया देश है उसके विदेश मंत्री ने अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular