Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी व सांसद रमेश पोखरियाल दुर्घटना स्थल के लिए...

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी व सांसद रमेश पोखरियाल दुर्घटना स्थल के लिए हुए रवाना, घायलों से करेंगे मुलाकात।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक बस दुर्घटना स्थल के लिए रवाना। बस दुर्घटना स्थल का जायजा लेंगे साथ ही घायलों से अस्पताल जाकर करेंगे मुलाक़ात।

देर रात से ही दोनों नेता इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं, सीएम लगातार अधिकारियो ने सारी जानकारी लें रहें थे, वही सांसद निशंक ने भी लगातार अधिकारियो से दुर्घटना के हालातो के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले दोनों देहरादून से रवाना हो गए। सबसे पहले दोनों बीरोंखाल स्थित घटनास्थल पर जाएंगे और वहां बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे।

उसके बाद घायलों का हाल-चाल जानने के लिए कोटद्वार रवाना होंगे। मुख्यमंत्री धामी और हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को हर संभव मदद देगी। जिन परिवारों ने दुर्घटना में अपनों को खोया है, सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular