Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: बागेश्वर उपचुनाव में जीती भाजपा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

बिग ब्रेकिंग: बागेश्वर उपचुनाव में जीती भाजपा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर वासियों का जताया आभार।

बागेश्वर – बागेश्वर उपचुनाव में जीती भाजपा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर बासियों का जताया आभार। सीएम धामी ने कहा कि बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार। यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुमुंखी विकास का नया अध्याय लिखेगी। बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular