बिग ब्रेकिंग :- रामनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। 32 साल का युवक कैंसर से पीड़ित था, घर में ही रह रहा था, कुछ दिन पूर्व दिल्ली से इलाज करा कर लौटा था ,युवक ने प्राइवेट लैब में कराया था कोविड 19 का टेस्ट, जिसकी आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है । जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है । आपको बता दें कि दुर्गापुरी निवासी एक 32 वर्षिय युवक की लंबे समय से कैंसर के चलते इलाज चल रहा था,जो दिल्ली के राजीव गाँधी कैंसर हॉस्पिटल से इलाज करवाकर कुछ दिन पूर्व ही रामनगर अपने घर लौटा था, युवक ने अपना प्राइवेट लेब में ही अपनी कोविड19 की जांच की थी, जिसकी आज मौत हो गयी,वही युवक की आज कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव। इस विषय मे ज्यादा जानकारी देते हुए सयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर प्रशांत कौशिक ने बताया कि युवक के परिवार में कुल 10 लोग है। जिनमे 3 लोग युवक के संपर्क मे आए थे,उसके भाई, उसकी पत्नी, उसकी माँ, इन तीनो को क्वारनटीन करने के साथ ही परिवार के अन्य 7 लोगो जो इनसे दूर थे, इनको होम क्वारनटीन करने की कार्यवाही की जा रही है।बॉडी को प्रीमिशन के साथ ही, पूरे घर को सेनेटाइज किया जा रहा है।



