Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर बढ़ाया प्रदेश का मान,...

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, इन दो अधिकारियों को मिला FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड।

देहरादून – उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड पुलिस के 2 अधिकारियों को सराहनीय कार्य के लिए FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड मिला है। देशभर के सभी राज्यों, सेंट्रल पैरामिलिट्री आर्गेनाइजेशन आदि 192 एंट्रीज में उत्तराखंड के इन दो अधिकारियों ने स्थान बनाया है।

शुक्रवार 2 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री FICCI द्वारा केवल खुराना पुलिस महानिदेशक एससीआरबी/ महा समादेष्टा होमगार्ड व सिविल डिफेंस और अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ को स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड में ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे भी बेहतर पुलिसिंग में जारी रखने हेतु प्रेरित किया।

गौरतलब है कि, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा प्रत्येक वर्ष पुलिसिंग में बेहतर कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है। FICCI द्वारा वर्ष 2021 के लिए केवल खुराना को पहला अवार्ड Road Safety & Management श्रेणी के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु बनाए गए Uttarakhand Traffic Eyes App के लिए दिया गया।

पुलिस महानिदेशक केवल खुराना द्वारा निदेशक यातायात, उत्तराखंड के पद पर रहते हुए राज्य में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ सिर्फ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इस दौरान 29 फरवरी 2020 को उनके निर्देशन में यातायात निदेशालय द्वारा Uttarakhand Traffic App का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने में आम जनता को उत्तराखंड पुलिस की आँखों की तरह प्रयोग कर उनका सहयोग लेना है।

Uttarakhand Traffic App को वर्तमान में Uttarakhand Police App में इंटीग्रेट किया गया है। यह ऐप आम लोगों में काफी प्रसिद्ध होने के कारण उत्तराखंड पुलिस में भी काफी अच्छे परिणाम दे रहा है। Uttarakhand Traffic App के माध्यम से वर्ष 2020 से वर्ष 2022 तक लगभग 70,247 कुल शिकायतें प्राप्त हुई, जिन पर कार्यवाही करते हुए लगभग 44,48,400 संयोजन शुल्क वसूला गया।

FICCI द्वारा दूसरा अवार्ड अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ को Cyber Crime Management श्रेणी में स्मार्ट पुलिसिंग की पहलों के लिए शुरू किए गए e-Suraksha Chakra 2.0 के लिए प्रदान किया गया। स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड राज्य में घटित गंभीर प्रकृति के अपराधों एवं साइबर क्राइम के अपराधों की रोकथाम हेतु नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत हैं। स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से घटित साइबर क्राइम वित्तीय हानि के अपराधों के प्रति आम जनता को जागरूक किए जाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर संपूर्ण भारतवर्ष से ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी कर साइबर क्राइम के अपराधों की काफी हद तक अंकुश लगाया गया है।

स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा साइबर क्राइम के क्षेत्र में उच्च कार्यदक्षता का परिचय दिया है और उत्तराखंड की वह प्रथम एजेंसी बनी, जिसके द्वारा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। साथ ही मेंवात(राजस्थान/झारखंड) के ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में जहां पर साइबर अपराधियों द्वारा साइबर अपराध संबंधी घटनाओं को कार्य किया जा रहा था, स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा ऐसे दुर्गम स्थानों पर अपनी पकड़ बनाते हुए क्षेत्रों से साइबर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

देश की विभिन्न नोडल एजेंसियों (ई.डी/आई.बी/आर.ओ.सी/दूरसंचार/रिजर्व बैंक) से संपर्क स्थापित कर साइबर क्राइम के क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर हैकाथान का दूसरा संस्करण (hackathon 2.0) आयोजित करने वाली देश की पहली राज्य पुलिस बनी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular