Homeतड़का 18+बिग बॉस 11 में खुलकर आमने-सामने अखाड़े में आईं अर्शी और हिना!

बिग बॉस 11 में खुलकर आमने-सामने अखाड़े में आईं अर्शी और हिना!

बिग बॉस 11 में आए में आए दिन कोई न कोई बखेड़ खड़ा होना तो आम बात है, यहां कब कौन रंग बदल दे आप साच भी नहीं सकते। अब हाल ही में अर्शी और हिना के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप चैंक जाएंगे। पिछली बार एक टास्क के चलते अर्शी और सपना को अखाड़े में लड़वाया गया था वैसे ही इस बार सलमान ने अर्शी को हिना को सुल्तानी अखाड़े में उतारा। टास्क यह था कि अर्शी और हिना को अपने-अपने पाले के झंडे बचाने हैं और फिर मुकाबला शुरू होता है।

पहले हिना, अर्शी के अखाड़े में जाती हैं और अर्शी के झंडे उखाड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन अर्शी उस समय हिना को बुरी तरह जकड़ लेती हैं। हिना कहती हैं कि अर्शी तुम मुझे हर्ट कर रही हो, लेकिन फिर भी अर्शी उन्हें नहीं छोड़ती। फिर गुस्से में हिना, अर्शी का झंडा पकड़ती हैं और उससे अर्शी को मार देती हैं।

ये सब देखकर सलमान काफी गुस्से में नजर आते हैं और दोनों फिर वापस बिग बॉस के घर जाना पड़ता है और वहां पर भी दोनों के बीच किचकिच होती रहती है। बता दें कि हिना, सपना, पुनीश, लव और आकाश ददलानी इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं। आज इनमें से कोई एक घर के बाहर हो जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular