Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड राज्य में एक ऐसा भी क्षेत्र हैं जंहा लोग आज भी...

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसा भी क्षेत्र हैं जंहा लोग आज भी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं!


पौड़ी की खात्सयूं पट्टी को पेयजल दिक्कतों झूझते हुए एक लंबा अरसा हो गया है लेकिन उनकी परेशानी अभी तक किसी भी सरकार को नहीं दिखी और आलम यह है कि यूॅ ही वहां के स्थानीय लोगों को अपनी परेशानी से दो चार होना पड रहा है सिखू, पोखरिखेत जैसी 15 ग्राम सभाओं की ये दिक्कत पिछले लंबे समय से चली आ रही है जिसको लेकर क्षेत्र में पेयजल पंपिग योजना स्वीकृत की गई। लेकिन पेयजल पंपिग योजना धनअभाव के चलते अधर में लटक गई और 22 सालों बाद भी परेशानी ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। जिससे बूंद-बूंद पानी जुटाने के लिए ग्रामीणों को अब भी कई किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पडती है।

हालांकि पेयजल विभाग हफते भर में चार दिन बाद यहां पानी के टैंकर भेज कर थोडी राहत ग्रामीणों को देता है लेकिन पेयजल की यह सुविधा ग्रामीणों के लिए ऊॅट के मुॅह में जीरा भर ही साबित हो रही है, अधिकतर ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो पाता। जिससे ग्रामीण आज भी पेयजल स्त्रोतों पर ही निर्भर हैं, अब ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि उनके क्षेत्र में जल्द ही पेयजल पंपिग योजना का कार्य पूरा किया जाये जिससे उन्हें बूंद बूंद पानी के लिये तरसना न पडे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular