Homeराज्यउत्तराखण्डबिगवाड़ा मंडी स्थल में दिखा समर्थकों का उत्साह, बजाई ढोल...

बिगवाड़ा मंडी स्थल में दिखा समर्थकों का उत्साह, बजाई ढोल…

रुद्रपुर- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतगणना कार्यक्रम का आयोजन शहर के बिगवाड़ा मंडी स्थल में किया गया था…मतगणना स्थल के चारों ओर भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे…नारेबाजी और ढोल के शोर के बीच समर्थक अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए…वहीं पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी बार-बार समर्थकों को मौके से दूर खदेड़ा, लेकिन समर्थक किसी की भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे…वहीं मतगणना स्थल के बाहर किच्छा रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही…आपको बता दें कि किच्छा रोड स्थित बिगवाड़ा मंडी में मतगणना केंद्र होने से सुबह नौ बजे से ही समर्थकों की भीड़ हाइवे में जमा होने लगी थी…खासतौर पर मतगणना केंद्र के सामने भाजपा का कार्यालय होने से भीड़ में भारी इजाफा था…समर्थकों में पुरुष के साथ महिलाओं का भी अच्छा समर्थन देखने को मिला…सबसे पहले जसपुर विधानसभा का परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई…उसके बाद लगातार बाकी विधानसभाओं के परिणाम घोषित होते रहे…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular