
रुद्रपुर- जिला उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो लीग मैच खेले गए…जिसमे पहला मुकाबला अल्मोड़ा व मुनस्यारी के बीच खेला गया…इसमें मुनस्यारी ने 9-0 के स्कोर से अल्मोड़ा को शिकस्त दी…आपको बता दें कि मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…फुटबाल मैच का दूसरा मुकाबला यूएस नगर व चमोली के बीच खेला गया… इसमें चमोली ने यूएस नगर को 6-0 से हराया… जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने कहा कि राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को दो और लीग मैच खेले जाएंगे। पहला लीग मुकाबला पौड़ी और यूएस नगर और दूसरा लीग मुकाबला पौड़ी और मुनस्यारी की टीम के बीच खेला जाएगा…प्रतियोगिता के निर्णायक सलीम, तनवीर, राकेश रावत, पुष्कर, नेहा पंत, प्रियंका रहे…साथ ही वहां उपक्रीड़ाधिकारी वरूण बेलवाल, मोहित, रघुवीर सिंह, सुरेश बिष्ट, धीरज जोशी, अनिल कुमार, कुंवर राम आदि थे…