बड़ी खबर : अदालत से बलात्कार के केस में 20 साल की सजा मिलने के बाद अब गुरमीत राम रहीम के कई राज एक के बाद एक सामने आ रहे है. बाबा के करीबी रहे कई लोगों ने उनकी काली करतूतों का चिठा खोलना शुरू कर दिया है. राम रहीम के बेहद करीबी माने जाने वाले गुरदास सिंह ने बाबा राम रहीम की गुफा को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं. गुरदास सिंह का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा में बच्चो का स्कुल है और स्कुल के अंदर से ही एक गुफा का रास्ता है। गुरमीत राम रहीम की गुप्त गुफाओं से लेकर साध्वियों से मेलजोल का गुरदास सिंह चश्मदीद गवाह है. गौरतलब है कि बाबा राम रहीम की गुफा को लेकर अब तक कई कहानियां सामने आई हैं. इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि राम रहीम ने यहीं उन साध्वियों का रेप किया था, जिनके कारण आज वो सलाखों के पीछे हैं.
गुप्त गुफा का राज
आपको बता दें कि रेप पीड़िता ने तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भेजे लेटर में गुफा का जिक्र किया था. करीब 100 एकड़ में फैले गुरमीत राम रहीम के आश्रम के लगभग बीचों-बीच कांच और दीवारों से बना एक भवन है जिसे बाबा की गुफा कहा जाता है. गुफा में जाने के लिए दो-तीन और दरवाजे हैं. जहां तक बाबा की गाड़ी सीधे जाती है..गुफा तक के रास्ते में हर जगह सादे कपड़ों में या फिर बकायदा कमांडो शैली में बंदूक लिए बाबा के लोग तैनात रहते हैं. गुफा में जाने के लिए बाकायदा पहचान और बायोमीट्रिक सिस्टम है, तभी दरवाजे खुलते हैं. ये शिष्यायें किसी साध्वी की तरह खास गेरुआ या सफेद रंग के कपड़े पहनती हैं और अक्सर बाल खुले रखती हैं.