HomeUncategorized'बाबा केदारनाथ' पर बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए पहुँचे सुशांत,सारा...

‘बाबा केदारनाथ’ पर बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए पहुँचे सुशांत,सारा अली!

बड़ी खबर : चारो धामों में से एक ‘बाबा केदारनाथ’ पर बन रही हिन्दी फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह, और अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ पहुँचे है। दोनों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के उनका आशीर्वाद लिया। 3 सितम्बर से शुरू होने वाली फ़िल्म की शूटिंग के लिए 250 लोगों की टीम केदारघाटी पहुंची हुई है। पूरी टीम रुद्रप्रयाग के सीतापुर में शिवालिक होटल में ठहरी है। फिल्म की शूटिंग तीन सिंतबर से शुरू होकर पुरे एक महीने चलेगी। इस दौरान केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड और आसपास के क्षेत्रों में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
फिल्म में मजदूर या डाकू बन सकते है सुशांत राजपूत
प्यार की थीम पर बनने वाली इस फिल्म में सुंशात सिंह केदारघाटी के कंडी मजदूर का रोल निभा रहे हैं। हालांकि इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। चर्चा यह भी है कि वह डाकू की भूमिका में हैं। कंडी मजदूर श्रद्धालुओं को कंडी पर केदारनाथ पहुंचाते हैं। फिल्म में सारा अली पर्यटक का रोल कर रही हैं, जिन्हें आपदा के दौरान सुशांत सिंह बचाते हैं। फिल्म में केदारनाथ में आयी आपदा के दृश्यों को भी फिल्माया जाएगा। इस संबंध में रुद्रप्रयाग के एसपी प्रहृलाद मीणा का कहना है कि शूटिंग के दौरान पब्लिक को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इससे शूटिंग में कोई व्यवधान पैदा न हो।  केदारनाथ धाम को लेकर बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए निर्देशक अभिषेक कपूर भी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। यूनिट के साथ इन लोगों ने त्रियुगीनारायण मंदिर और गांव सहित अन्य क्षेत्रों पर शूटिंग साइड का दौरा भी किया।
अगर आपको हमारी खबर पसंद आए तो फेसबुक पर लाइक जरूर करे…… 
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments