Homeब्रेकिंग न्यूज़ऑपरेशन टेबल पर बेसुध गृभवती महिला को छोड़,आपस में ही लड़ते दिखे...

ऑपरेशन टेबल पर बेसुध गृभवती महिला को छोड़,आपस में ही लड़ते दिखे डॉक्टर्स !


राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध उम्मेद अस्पताल का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में ऑपरेशन टेबल पर बेसुध मरीज को छोड़ कर अस्पताल के डॉक्टर आपस में ही लड़ते दिख रहे हैं.

उम्मेद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की टेबल पर लेटी गृभवती महिला के बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी, जिसका ऑपरेशन किया जाना था औरइस दौरान ऑपरेशन टेबल पर बेसुध लेटी महिला का पेट खुला छोड़ थियेटर में गायनेकोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक किसी बात पर झगड़ने लगे.


मृत शरीर के साथ गर्भवती का लंबे समय तक रहना बेहद खतरनाक होता है, लेकिन गायनी विभाग के डॉक्टर अशोक नेनीवाल और ऐनेस्थेटिक डॉ. एमएल टाक ही इस बात को भूल गए.

इस वीडियो के वायरल होने से डॉक्टरों की कार्यशैली के साथ ही ऑपरेशन थियेटर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. दरअसल जिस तरह से यह वीडिया बना है, उससे साफ है कि ऑपरेशन थियेटर में भी खुलेआम मोबाइल ले जाया जा रहा है, जबकि मोबाइल इंफेक्शन और रेडीयेशन का बड़ा सोर्स माना जाता है और इसकी ऑपरेशन थियेटर में ले जाने की मनाही होती है .

इस घटना के बारे में अस्पताल के प्रिंसिपल एएल भट्ट ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में झगड़ने वाले दोनों डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ जल्द कार्यवाही की जाएगी.

वहीं राजस्थान हाईकोर्ट ने उम्मेद अस्पताल के ऑपरेशन टेबल पर डॉक्टरों के झगड़ने वाले मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने अस्पताल प्रशासन को आज दो बजे तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि झगड़ने वाले दोनों डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments