देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बर्ड फ्लू से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। इस बीच उन्होंने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से भी बात की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार से इस बारे में अभी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। गाइडलाइन प्राप्त होते ही शासन के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बर्ड फ्लू से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। बर्ड फ्लू मनुष्य में संचरित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान सावधानी है। उन्होंने इस बारे में मुख्य सचिव से बात की है। उन्हें बहुत सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि बृहस्पतिवार तक केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त हो जाएंगे।