देहरादून। बदहाल सड़कों को लेेकर अब लोग लामबंद होने लगे हैं। जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत होने पर भी श्रीदेव सुमन नगर की टूटी सड़कें न बनाये जाने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क गया है। इसी संदर्भ में दर्जनों क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। ज्ञापन देकर सड़क के निर्माण की अविलंब मांग की गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड संख्या 58 श्रीदेव सुमन नगर की आंतरिक सड़कों की स्थिति बदहाल है, जिससे क्षेत्रवासी बदहाल है। इस क्षेत्र की विभिन्न सड़कों को विधायक हरबंस कपूर द्वारा जिला योजना के तहत स्वीकृत कराया गया था। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों का शिलान्यास भी कर दिया था लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, जो चिंता का विषय है, जिसके लिए क्षेत्रवासी पूरी तरह सचेत है।
ज्ञापन देने वाले लोगों में क्षेत्र के गंगा सागर, संजीव उपाध्याय, कविता चौहान, राखी यादव, अनूप कुमार समीर पांडे, आशीष कुमार शर्मा, विकास शर्मा, भगत, रोहित मौर्य, छोटू लाल समेत तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इन सबकी मांग है कि निर्माण अविलंब कराया जाए।
बदहाल सड़कों के लिए जनता उतरी सड़कों पर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….