
देहरादून- उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के विकास कार्यों के मद्देनजर श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने सराहनीय कदम उठाया है…आपको बता दें कि इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, ओएनजीसी और गेल सहित भारत के शीर्ष तेल और गैस सार्वजनिक उपक्रमों ने आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ धाम के निर्माण और पुनर्विकास के लिए श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत सोमवार को पर्यटन विभाग में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 980.21 लाख रुपये की पहली किस्त श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंपी है…जिसके तहत प्रथम चरण में श्री बदरीनाथ धाम में विकासात्मक गतिविधियां शामिल होंगी… जैसे, नदी तटबंध का काम, सभी इलाक़ों के वाहनों का रास्ता बनाना, पुलों का निर्माण, मौजूदा पुलों का सौंदर्यीकरण, आवास के साथ गुरुकुल सुविधाओं की स्थापना, शौचालय बनाना और पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीटलाइट्स, भित्ति चित्र आदि का निर्माण किया जाएगा…