Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ-केदारनाथ पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, सितंबर से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, इस...

बदरीनाथ-केदारनाथ पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, सितंबर से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, इस वेबसाइट पर ले सकते है जानकारी……

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। आगामी सितंबर माह से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं बुधवार को चारधाम यात्रा सुचारू है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात जारी है। बीकेटीसी (श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट लॉन्च की है। सवा माह में मंदिर समिति को तीर्थयात्रियों की ओर से पूजा के लिए 17 लाख 30 हजार रुपये की ऑनलाइन बुकिंग भी प्राप्त हो चुकी हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर लॉग इन कर बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के साथ ही समिति के अधीनस्थ मंदिरों, पंच बदरी, पंच केदार, पंच-प्रयाग की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर विभिन्न मंदिरों की पूजा के विवरण के अलावा मंदिर समिति की धर्मशालाओं, विश्रामगृहों, कार्यालयों, संस्कृत और फार्मेसी विद्यालय का विवरण भी उपलब्ध है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वेबसाइट पर उत्तराखंड के चारों धामों की ऋषिकेश से दूरी का रोड मेप भी उपलब्ध कराया गया है।

आगामी सितंबर माह से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। हेली कंपनियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम को 25 हजार ऑनलाइन बुकिंग मिल चुकी हैं। बरसात के चलते बीते जुलाई से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद चल रही है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से ही बाबा के भक्त धाम पहुंच रहे हैं। अब सितंबर माह से हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। पवनहंस हेली कंपनी के प्रबंधक अनिल उप्रेती ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण के लिए उनके पास अभी तक 3 हजार 4 सौ यात्रियों ने बुकिंग कराई है।

वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास भी 25 हजार तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग मिल चुकी हैं। हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी/जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि अभी एक-दो हेली कंपनियों ने सेवा शुरू करने के लिए संपर्क किया है, लेकिन सितंबर पहले हफ्ते तक सभी नौ कंपनियों के हेली सेवा शुरू करने की उम्मीद है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular