Homeअंतर्राष्‍ट्रीयअनुच्छेद 370 पर रूस ने फिर किया भारत का समर्थन, कहा- यह...

अनुच्छेद 370 पर रूस ने फिर किया भारत का समर्थन, कहा- यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला….

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत के फैसले का रूस ने फिर समर्थन किया है। भारत में रूसी राजदूत निकोलेय कुदाशेव ने कहा कि यह भारत सरकार का संप्रभु निर्णय है और भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूद सभी मुद्दों को शिमला समझौते और लाहौर घोषणा के आधार पर बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। इससे पहले भी रूसी विदेश मंत्रालय कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बता चुका है।

भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बाबूस्किन ने कहा कि रूस की भारत-पाकिस्तान विवाद में कोई भूमिका नहीं है जब तक कि दोनों देश मध्यस्थता नहीं पूछते। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बंद दरवाजे के पीछे कश्मीर को लेकर हुए बैठक के दौरान, हमने दोहराया कि कश्मीर भारत का एक आंतरिक मुद्दा है। ज्ञात हो कि वर्तमान में भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे पर हैं जहां वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रूस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। पीएम मोदी चार से छह सितंबर के बीच व्लादिवोस्तोक में होने वाली पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular