Homeराज्यउत्तराखण्डबदमाशों ने दीवार काटकर कंपनी से किया लाखों का सफाया, पुलिस ने...

बदमाशों ने दीवार काटकर कंपनी से किया लाखों का सफाया, पुलिस ने धर दबोचा!

आज यानि गुरुवार को सुबह थाना सहसपुर में फरियादी कपिल सिंह राणा पुत्र शोभन सिंह राणा अकाउंटेंट MECO ऑटो कंपनी ने सूचना दी कि कल रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनकी कंपनी की पिछली दीवार काटकर आफिस में प्रवेश करके वहीँ रखी अलमारी को इलेक्ट्रिक कटर से काट उसमे रखी ₹ 1 लाख 50 हजार नकदी चोरी कर लिए है।

उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिनके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिस पर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए माल मुल्जिमान की पतारसी सुरागरसी की गई एवम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव फुटेज चेक किये गए तथा संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। जिसके बाद उक्त घटना में लिप्त 02 अभियुक्तो को घटना में प्रयुक्त उपकरण एवम चोरी की गई नकदी सहित निगम रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उक्त घटना का मात्र 4 घण्टे में सफल अनावरण किया गया।

उक्त घटना में लिप्त दोनों अभियुक्तो से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त अपने अपने गृह जनपदों से चोरी के केस में पहले भी जेल जा चुके है। इसलिए वहा से भागकर देहरादून आये और सेलाकुई में काम की तलाश करने लगे। ज्यादा पढ़े लिखे न होने के कारण इनको मजदूरी का काम मिला जिसमें कम पैसा मिलने के कारण इनके शौक पूरे नही हुए बल्कि इन दोनों पर और कर्ज हो गया जिससे ये दोनों और ज्यादा परेशान हो गए। इन दोनों ने पैसो के लिए छोटी मोटी चोरिया की, लेकिन गुजर बसर नही हुआ तो इन्होंने फैक्ट्री में हाथ साफ करने का प्लान बनाया और अपने उसी प्लान के तहत कल रात लगभग 2 बजे फैक्ट्री की दीवार काटकर उक्त घटना करने की बात स्वीकार की गई है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular