Homeराज्यउत्तराखण्डबजट सत्र गैरसैण में न कराने के विरोध में गैरसेंण राजधानी अभियान...

बजट सत्र गैरसैण में न कराने के विरोध में गैरसेंण राजधानी अभियान के सदस्यों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ।

चमोली/गैरसैण – गैरसेंण में बजट सत्र का आयोजन न कराने के विरोध में गैरसेंण राजधानी अभियान के सदस्यों द्वारा भराड़ीसैण में सरकार की बुद्धि शुद्वि के लिए यज्ञ किया गया साथ ही लोक जागरों के माध्यम से सरकार को गैरसेंण राजधानी बनाने की मांग की गई।

अभियान के युवा संयोजक मदन भण्डारी ने कहा कि राजधानी गैरसैण के बिना पहाड़ों का विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी जबतक कि स्थाई राजधानी गैरसैण नहीं बन जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है सरकार को पता था कि ग्रीष्मकाल में पहाड़ो में चारधाम यात्रा शुरू होती है। ऐसे में पहले तो सरकार ने गैरसेंण में बजट सत्र करने का निर्णय लिया बाद में यात्रा का बहाना बनाकर सत्र को देहरादून में आयोजित कर दिया। इससे पूर्व सोमवार को अभियान से जुड़े लोगों ने गैरसेंण बाजार में मशाल जूलूस निकालकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular