Homeराष्ट्रीयबजट पेश होने के बाद राहुल गांधी ने कहा-शेर-ओ-शायरी का बजट...

बजट पेश होने के बाद राहुल गांधी ने कहा-शेर-ओ-शायरी का बजट…

rahul-550x395

नई दिल्लीः तमाम विवादों और सस्पेंस के बाद आज वित्तमंत्री ने साल 2017-18 का आम बजट पेश किया.लोकसभा में बजट पेश होने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘ ये शेर-ओ-शायरी का बजट है, किसानों को लिए, युवाओं के रोजगार के लिए कुछ नहीं किया, भाषण दिया लेकिन बुनियादी तौर पर कुछ नहीं किया. राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग को लेकर उठाया कदम अच्छा है हम इसकी सराहना करते हैं.’

इसके आगे राहुल गांधी ने कहा, ‘ भारत इस वक्त रोजगार की समस्या से जूझ रहा है जिसके लिए इस बजट में ना ही कोई विजन है और ना ही कोई आइडिया है. किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है. हम कुछ बड़े की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला. नोटबंदी के बाद जो हथौड़ा सरकार ने मारा था उसे लेकर सरकार ने गरीबों, किसानों, बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं किया. ‘

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments