Homeराज्यउत्तराखण्डफ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के 49.7 फीसदी...

फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के 49.7 फीसदी लोगों को लगी प्रीकॉशन डोज।

देहरादून – उत्तराखंड में कोविड़ वैक्सीनेशन की रफ्तार जारी है। कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिये राज्य की धामी सरकार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी से अधिक लोगों को लग चुकी है। जो कि राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं अधिक है। भारत सरकार के कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव के तहत राज्य में 18 से 59 आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। राज्य के सभी जनपदों में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष रूप से टीमें भेजकर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द उत्तराखंड के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के साथ ही बूस्टर डोज भी लग सके।

कोविड़ महामारी को जड़ से खत्म करने लिये सरकार द्वारा सफल प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार का बड़ा फोकस स्कूल बच्चों के साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों पर ज्यादा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। उत्तराखंड में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को 90,69,261 यानि 101 प्रतिशत पहली डोज और 8,60,2079 यानि 94.9 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 12 वर्ष से 14 वर्ष के लाभार्थियों को 38,82,991 यानि 97.7 प्रतिशत लोगों को पहली डोज और 2,64,810 यानि 69.1 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही 15 से 17 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 5,28,291 यानि 84.1 प्रतिशत को पहली डोज और 4,42,898 यानि 83.8 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

इसके साथ ही 18 से 59 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1,00034 यानि 1.6 प्रतिशत को प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। एचसीडब्लू और एफएलडब्लू के साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को अब तक 7,30013 यानि 97.7 प्रतिशत डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित वैक्सीन अभियान के तहत राज्य में शत-प्रतिषत लोगों को पहली डोज़ लगाई गई है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 95.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बागेष्वर में 108.3, चमोली में 105.3, देहरादून में 110.01, नैनीताल में 101.3, पौड़ी गढ़वाल में 105.6, पिथौरागढ़ में 102.3, रूद्रप्रयाग में 105.5, टिहरी गढ़वाल में 100.3, उत्तरकाषी में 102.1, अल्मोड़ा में 99.3, चम्पावत में 99.2, ऊधम सिंह नगर में 96.6 एवं हरिद्वार जनपद में 96 फीसदी 12 वर्ष से अधिक वर्ष के लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

इसके अलावा हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 49.7 फीसदी लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इस महामारी को खत्म करने के लिये सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि महामारी को को खत्म करने के लिये सभी का वैक्सीनेशन होना आवश्यक है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular