Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedफोर्ब्स के अमीरों की सूची में आचार्य बालकृष्ण

फोर्ब्स के अमीरों की सूची में आचार्य बालकृष्ण

msid-54297727width-400resizemode-4balkrishnaनई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी फोर्ब्स के धनवानों की सूची में 22.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति  साथ टॉप पोजीशन पर बरकरार हैं। मुकेश अंबानी के बाद सन फॉर्मा के दिलीप सांघवी का नाम आता है जिनकी कुल संपत्ति  16.9 बिलियन डॉलर है।

साल 2016 के दुनिया के अमीरों की सूची की जो फोर्ब्स लिस्ट सामने आई है उसमें सबसे चौंकाने वाला नाम पतंजलि के योगाचार्य आचार्य बालकृष्ण का है। वो इस लिस्ट में 48वें स्थान पर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी साल 2016 के अमीरों की एक सूची हरुन रिपोर्ट ने तैयार की  थी जिसमें बालकृष्ण 26वें स्थान पर थे।

फोर्ब्स के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी और दिलीप सांघवी के बाद तीसरा नाम हिंदुजा परिवार का आता है। श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक ये चारों भाई ग्रुप को संचालित करते हैं, जिसकी कुल संपत्ति  15.2 बिलियन डॉलर है।

दुनिया के शीर्ष  10 अमीरों की सूची  में विप्रो के अजीम प्रेमजी (कुल संपत्ति 15 बिलियन डॉलर), शपूरजी पोलंजी ग्रुप के पोलंजी मिस्त्री (कुल संपत्ति 13.9 बिलियन डॉलर), आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मीकांत मित्तल (कुल संपत्ति 12.5 बिलियन डॉलर), गोदरेज ग्रुप का गोदरेज परिवार (कुल संपत्ति 12.4 बिलियन डॉलर), एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नडार (कुल संपत्ति 11.4 बिलियन डॉलर), आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला (कुल संपत्ति 8.8 बिलियन डॉलर) और सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सेरस पूनावाला (कुल समाप्ति 8.6 बिलियन डॉलर) का नाम आता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular