Homeराज्यमहाराष्ट्रनवी मुंबई में दिखे संदिग्ध: हाई अलर्ट कर तलाश जारी

नवी मुंबई में दिखे संदिग्ध: हाई अलर्ट कर तलाश जारी

नवी मुंबई। chicopee-state-police-helicopter-searchभारत और पाक के मध्य उड़ी हमले के कारण चल रही तल्‍खी के बीच सीमा पर घुसपैठ जारी है और सेना घुसपैठियों से निपटने में लगी है। इस बीच खबर है कि नवी मुंबई के पास उरण में कुछ बच्‍चों ने पांच संदिग्‍धों के देखने का दावा किया है।

बताया जा रहा है कि दो स्‍थानीय स्‍कूली छात्राओं ने पांच लोगों को हथियार लिए हुए देखा और अपने स्‍कूल टीचर को इसकी सूचना दी। टीचर्स ने तुरंत पुलिस को इससे अवगत कराया। सूचना मिलते ही नवी मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

सूचना है कि इन संदिग्‍धों को 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो स्‍कूली छात्राओं ने नेवी बेस के पास देखा था और उनके हाथ में हथियार थे। तलाशी अभियान में नौसेना के हेलीकॉप्‍टर को भी शामिल किया गया है वहीं एटीएस और स्‍थानीय पुलिस भी घर-घर जाकर तलाश कर रहे हैं ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular