Dehradun: फेंगशुई के सिद्धांत वातावरण में फैली दोनों प्रकार की ऊर्जाओं, नकारात्मक और सकारात्मक, पर निर्भर करते हैं। फेंगशुई की माने तो ऐसी बहुत सारी वस्तु हैं जो मानव जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक होती हैं। धातु का कछुआ, लाफिंग बुद्धा, ये कुछ ऐसी कॉमन चीजें हैं जिनके बारे में अधिकांश लोग जानते ही हैं।
फेंगशुई की माने तो गार्जियन बीस्ट और ड्रैगन, इन दोनों का बहुत महत्व है। परिवार जनों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए इन्हें एक साथ रखा जाता है। फेंगशुई के अनुसार पूर्व दिशा का गार्जियन बीस्ट ब्ल्यू ड्रैगन है, वहीं पश्चिम दिशा का गार्जियन व्हाइट टाइगर है, दक्षिण दिशा का गार्जियन बीस्ट सुजाकू यानि नदी माना गया है वहीं उत्तर दिशा का गार्जियन, ड्रैगन है।
अगर सभी गार्जियन्स को एक ही साथ टांगा जाए तो यह उस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा यानि ची को प्रवाहित करते हैं। आप इन्हें अपने स्टडी रूम या घर की किसी दीवार पर भी टांग सकते हैं, यह बहुत ही शुभ होता है।
आप इन्हें एक विंड चाइम के तौर पर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर भी टांग सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा थोड़ी घर से दूर रहती है। अगर आप इन्हें अपने चौपहिया वाहन पर लटकायेंगे तो, इससे आपका वाहन दुर्घटना की चपेट में आने से बचता है।
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.