Homeराज्यउत्तराखण्डफिर विवादों में घिरी राधे मां जानिए अब क्या किया इन्होंने...

फिर विवादों में घिरी राधे मां जानिए अब क्या किया इन्होंने…

radhe-maa-in-haridwar_1476637178

 

नई दिल्ली। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार वह पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट आने को लेकर विवादों में फंस गई।नाराज हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने राधे मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित जी के मुताबिक ‘हर की पौड़ी’ पर भगवाधारी विवादित संत, विवादित महिला बार-बार हिंदू मान्यताओं की अनदेखी कर  धर्म पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने हर की पौड़ी पर जूते पहने कर गंगा पूजा की,  वहां अश्लील नृत्य किया, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संतों को भी ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। पुलिस ने उसकी गाड़ी ‘हर की पौड़ी’ तक आने दी। उसके बाद उसने और उसके साथ आए लोगों ने वहां जो अश्लीलता की, उसे माफ नहीं किया जा सकता।

हालांकि की यह पहला मौका नहीं जब राधे मां विवादों में घिरी हों। राधे मां के बेहद करीबी रहे कारोबारी मनमोहन गुप्ता ने ही हाल ही में उनके खिलाफ मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। ‘एमएम मिठाईवाला’ के मालिक मनमोहन गुप्ता ने राधे मां पर बेटे को भड़काकर बंगला हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular