Homeसमाचारतो इस पहलवान ने चुपचाप कर ली सगाई..देखिए जरा

तो इस पहलवान ने चुपचाप कर ली सगाई..देखिए जरा

sakshi-malik

रियो ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बनी पहलवान साक्षी मलिक ने सगाई कर ली। आज एक बेहद सादे समारोह में उन्होने अपने से 1 साल छोटे साथी पहलवान से सगाई कर ली। सगाई घरेलू रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। माना जा रहा है कि साक्षी मलिक अपने फियांसे सत्यव्रत को कई सारों से जानती हैं। दोनों के बीच प्रेम भी था। सत्यव्रत भी मशहूर पहलवान हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिलाया था। कहा जा रहा है कि जल्दी ही दोनों की शादी हो जाएगी। फिलहाल तारीखो का खुलासा नहीं हो सका है।

पहलवान सत्यव्रत ने अभी कुछ महीने पहले हुए हरियाणा सरकार के एक करोड़ के दंगल में तीसरे स्थान पर रहे थे।साक्षी ने  कहा कि सत्यव्रत काफी सहयोगी हैं, वो अक्सर उनका हौसला बढ़ाते हैं। साक्षी ने कहा कि मेरे होने वाले पति मेरे सपनों को अपना मानते हैं और मैं उनसे शादी करके पति नहीं एक अच्छा दोस्त पाने वाली हूं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular