Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीत रही है कांग्रेस:- अनुग्रह नारायण सिंह

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीत रही है कांग्रेस:- अनुग्रह नारायण सिंह

देहरादून- कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि, हमारी सरकार गरीबों के लिये काम करती है, जबकि मोदी सरकार अमीरों के लिये काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर उन्होंने न्‍यूनतम आय गारंटी स्कीम पर अपनी बता रखी। उन्‍होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्‍होंने कहा कि कहा हम भाजपा की तरह नहीं, जो केवल वायदे करें। केंद्र में सरकार आते ही बजट में इसका प्रावधान होगा। एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान करेंगे। कहा यह योजना गरीब से न्याय-गरीब की आय के सिद्धांत पर आधारित है। इस योजना से देश के 20 फीसद गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हरेक तबके में भाजापा से नाराजगी है। कांग्रेस पांचों सीटें जीत रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि सरकार एनएच 74 घोटाले की सीबीआइ जांच से बचती रही। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular