Homeअंतर्राष्‍ट्रीयफिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में निधन....

फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में निधन….

fidel-castro_650x400_61471058085

हवाना: क्यूबा के महान क्रांतिकारी और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में राजधानी हवाना में निधन हो गया. क्यूबा में मौजूदा राष्ट्रपति एवं फिदेल के भाई राउल कास्त्रो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

राष्ट्रपति राउल ने सरकारी टेलीवीजन पर दुनिया के महान क्रांतिकारी में शुमार फिदेल के निधन की घोषणा करते हुए कहा, ‘क्यूबा क्रांति के कमांडर का आज शाम 22.29 पर निधन हो गया.’
फिदेल अप्रैल महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे. उनके बारे में बताया जाता था कि वह हाल के वर्षों में आंत की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन उनकी सेहत के बारे में आधिकारिक तौर पर गोपनीयता रखी जा रही थी.

13 अगस्त, 1926 को जन्मे कास्त्रो को क्यूबा में कम्युनिस्ट क्रांति का जनक माना जाता है और उन्होंने 49 साल तक क्यूबा में शासन किया. वह फरवरी 1959 से दिसंबर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और फिर फरवरी 2008 तक राष्ट्रपति रहे. इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया और उनके भाई राउल कास्त्रो को यह पदभार मिला.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular