Tuesday, February 24, 2026
Home Uncategorized पड़ोसी को गोली मारने वाला फौजी गिरफ्तार

पड़ोसी को गोली मारने वाला फौजी गिरफ्तार


देहरादून। जमीन विवाद के कारण पड़ोसी के घर में घूस कर गोली मार देने वाला फौजी पुलिस हिरासत में है। घटना में प्रयोग बंदूक, कारतूस को जब्त कर लिया है। बहादुरपुर निवासी जोंगेद्र सिंह पुत्र देशराज ने सहसपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि रिटायर्ड फौजी मोहन सिंह उसका जमीनी विवाद है जिसके कारण उसने घर में घुसकर उसके बेटे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बहादुर सिंह और मोहन सिंह की जमीन आसपास है। मोहन सिंह इन दिनों अपनी जमीन में घर बना रहा था, जिसके रास्ते को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद मोहन सिंह ने जोगेंद्र सिंह के घर में घुसकर बेटे शशिकांत पर फायर कर दिया और फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2