Homeराज्यउत्तराखण्डप्रॉपर्टी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस...

प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेंन बाजार में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोतवाली तक पहुँच गया। दोनों पक्षो ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

वंही सचिन बंसल ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे द्वारा मेरी पुश्तैनी प्रॉपर्टी बेच दी गई गई थी लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा उसका पूर्ण भुगतान नही किया गया और दबंगो को लेकर जबरन कब्जा करने मौके पहुँच गया और उसके बाद परिवार वालों से मारपीट और महिलाओं के साथ बदत्तेमीजी करने लगे और जबरन कटर से ताले काटने लगे।

वहीँ इस पूरे मामले पर कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें सचिन बंसल और उज्वल गोयल के बीच मारपीट हुई है।
जिसमें उज्वल गोयल का कहना है कि सचिन बंसल से प्रॉपर्टी खरीदी गई है, जिसमे पूरा पैसा दे दिया गया है। जिसमे उनके द्वारा कब्जा किया जा रहा था इसी के चलते दोनों पक्षों में मारपीट की गई है। दोनों पक्षों की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments