Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने केंद्र और राज्य की सरकार पर...

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने केंद्र और राज्य की सरकार पर साधा निशाना।

मसूरी – कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने मसूरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भर्ती घोटाले को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे परंतु प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी इस और गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की जांच तो विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा एक कमेटी बनाकर कराई जा रही है परन्तु उससे कुछ होने वाला नही है। मुख्यमंत्री द्वारा अधीनस्थ चयन आयोग में हुए महा भर्ती घोटाले से लोगों का ध्यान भटकाने को लेकर विधानसभा की जांच कराई जा रही है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी बेरोजगार और राजनीतिक संगठन एक स्वर से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं परंतु सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि चयन आयोग में लाखों रुपए लेकर पेपर बेचे गए, सरकारी गोपनीयता को भी भंग करने का काम किया गया है। अधीनस्थ चयन आयोग में चाहे वह बड़े अधिकारी हो चाहे वह सफेदपोश उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिनस्थ चयन आयोग में भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई जांच करने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार पूरे घोटाले में सीबीआई जांच के साथ हाई कोर्ट के जज की मॉनिटरिंग कराने की मांग कर रही है, जिससे कि तय समय पर जांच पूरी हो सके।
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें देश के हर कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भारी संख्या में राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे हैं और देश को जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है क्योंकि देश में कुछ शक्तियां भारतम तोड़ने का काम कर रही है ।मोदी सरकार ने देश को नफरत और घृणा के सिवा कुछ नहीं दिया है लोगों को आपस में बांटने का काम किया जा रहा है। पिछले 8 सालों में समाज के सबसे कमजोर तबकों पर अत्याचार सबसे जयादा बडे है। मोदी सरकार भारत के संविधान को बदलकर लोगो को धर्म के नाम पर बाटा जा रहा है। मुस्लिमों को उनकी देशभक्ति दिखानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत देश सभी लोगों का भारत है जिससे जोड़ने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इंस्टिट्यूशन इडी, सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग जैसे सर्वोच्य सस्थाये दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण जम्मू कश्मीर की धारा 370 हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट केस चल रहा है। जिसका अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया ईडब्ल्यूएस का मामला अभी तक बात नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत यात्रा सफल हो रही है और इसका परिणाम 2024 में देखने को मिलेगा।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अल्मोड़ा में एक नौजवान को बड़ी बेरहमी से मार दिया जाता है। उत्तरकाशी नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जाता है और दुष्कर्म करने होने के बाद मां और बच्ची लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं और 20 घंटे तक पुलिस द्वारा मामला की दर्ज नही किया गया। पीड़ित बच्ची के 164 के बयान आज तक दर्ज नहीं किए गए हैं यह प्रशासनिक संवेदनहीनता दर्शाता है। वही मुख्यमंत्री द्वारा भी दोनो घटनाओं को लेकर कुछ नही कहा गया है जिससे साफ है कि सरकार दलित उत्पीडन को लेकर कितनी सवेदनषील है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments