Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रेमी संग मिलकर पिता को मौत के घाट उतार फरार हुई नाबालिग,...

प्रेमी संग मिलकर पिता को मौत के घाट उतार फरार हुई नाबालिग, हरिद्वार पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस टीम के पहुंचने के बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम तलाश में लगाई गई थी। हरिद्वार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। हाथरस से पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी हाथरस पुलिस ही दे सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments